This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Mango During Pregnancy in Hindi | क्या गर्भवती महिलाओं के लिए आम सुरक्षित होता है?

Pregnancy Journey
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 19, 2026
Mango During Pregnancy in Hindi | क्या गर्भवती महिलाओं के लिए आम सुरक्षित होता है?
Likes114 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • आम विटामिन ए, सी, बी6, फोलेट, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस कंट्रोल करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है.
  • प्रेग्नेंसी में आम खाने से बच्चे के दाँतों, हड्डियों, नर्वस सिस्टम के विकास में मदद मिलती है और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा कम होता है.
  • अधिक आम खाने से लूज़ मोशन, जेस्टेशनल डायबिटीज, वज़न बढ़ना और एलर्जी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं, इसलिए दिन में एक से ज़्यादा आम न खाएँ.
  • प्रेग्नेंसी में संतुलित पोषण के लिए क्या लें? Explore our MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes).
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9

आम को फलों का राजा माना जाता है. बच्चे हो या बड़े, हर उम्र के लोगों को यह भाता है. ऐसे में प्रेग्नेंसी में आम को देखकर मन ललचाना लाज़िमी है. अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी में आम खाना सुरक्षित है? कहीं आम खाने से गर्भ में पल रहे बेबी पर कोई नेगेटिव असर तो नहीं होता? क्या आम खाने से प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं?,आदि. अगर आपके भी मन में कोई ऐसा ही सवाल है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है, क्योंकि इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको डिटेल में इन सभी सवालों के जवाब देंगे.

आम की न्यूट्रिशन वैल्यू (Nutritional value of muskmelon in Hindi)

आम विटामिन (Vitamin), मिनरल (Mineral) और एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidant) का अच्छा सोर्स होता है. इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है और जो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले कॉम्प्लिकेशन से आपको बचा सकता है. इसके अलावा, आम में एंटी-डायबिटिक, कार्डियो-प्रोटेक्टिव, एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं.

प्रेग्नेंसी में आम खाने के फ़ायदे (Benefits of mango during pregnancy in Hindi)

आम कई सारे विटामिन और मिनरल के गुणों से भरपूर होता है. ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान आम खाने से गर्भवती महिलाओं को कई फ़ायदे हो सकते हैं.

1. मॉर्निंग सिकनेस को कंट्रोल करे (Controls morning sickness)

आम में मौजूद विटामिन बी 6 मॉर्निंग सिकनेस को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है.

2. प्रीक्लेम्पसिया को रोके (Prevent preeclampsia)

प्रेग्नेंसी के दौरान मैग्नीशियम का सेवन प्रीक्लेम्पसिया की रोकथाम करता है. आम में मौजूद विटामिन ई और मैग्नीशियम बच्चे की मसल्स को डेवेलप करने और प्रीक्लेम्पसिया को रोकने में मदद करते हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर को फ्लूड बैलेंस बनाए रखने के लिए ज़्यादा मिनरल्स की ज़रूरत होती है.फ्लूड बैलेंस बनाए रखने के लिए आम में मैग्नीशियम, कैल्शियम, सॉल्ट और पोटेशियम होते हैं.

इसके साथ ही, प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीनों में आम खाने से न्यूरोलॉजिकल असामान्यताएं कम होती हैं.

3. बेबी के विकास में मदद करे (Helps in baby's development)

आम न सिर्फ़ माँ; बल्कि गर्भ में पल रहे बेबी के लिए भी फ़ायदेमंद होता है. यह बच्चे के दाँतों और हड्डियों को अच्छी तरह से डेवलप होने में मदद करता है. इसमें मौजूद फोलेट या फोलिक एसिड बच्चे में ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ी न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट जैसी गंभीर समस्याओं के खतरे को कम करता है. इसके साथ ही आम फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है जो बच्चे के डेवलपमेंट में बाधा डाल सकते हैं और एक जानलेवा ट्यूमर बना सकते हैं. इसके अलावा, आम में विटामिन बी 6 होता है, जो बच्चे के नर्वस सिस्टम के विकास के लिए ज़रूरी होता है.

प्रेग्नेंसी में आम के साइड इफेक्ट्स (Side effects of mango during pregnancy in Hindi)

प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक आम खाने से कुछ कॉम्प्लिकेशन भी देखे जा सकते हैं; जैसे कि-

1. लूज़ मोशन (Loose motion)

आम की वजह से दस्त की समस्या हो सकती है. आम के कारण प्रेग्नेंसी में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को कमज़ोरी और थकान महसूस हो सकती है.

2. जेस्टेशनल डायबिटीज (Gestational diabetes)

आम की मिठास प्रेग्नेंसी में डायबिटीज का कारण बन सकती है. दरअसल, आम में शुगर की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में आम का अधिक सेवन शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है.

3. वज़न बढ़ना (Weight gain)

आम में कार्ब्स की मात्रा ज़्यादा होती है. इसलिए प्रेग्नेंसीमें आम अधिक खाने से गर्भवती महिला का वज़न तेज़ी से बढ़ सकता है.

4. एलर्जी (Allergy)

कुछ लोगों को आम के छिलके या रस से एलर्जी होती है. यदि आपको आम से कोई रिएक्शन होता है, तो आपको आम का सेवन करने से बचना चाहिए. इसके अलावा, आर्टिफ़िशियल रूप से पके हुए आम माँ और बच्चे को नुकसान पहुँचा सकते हैं.

प्रेग्नेंसी में आप कितने आम खा सकते हैं? (How many mangoes can you eat during pregnancy in Hindi)

अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएँ कमज़ोरी और थकान महसूस करती है. आम में काफ़ी कैलोरी होती है. इसलिए, प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीनों के दौरान जब आपको सबसे ज़्यादा कैलोरी की ज़रूरत होती है, तो यह एक अच्छा स्नैक हो सकता है. लेकिन हर फल की तरह, प्रेग्नेंसी के दौरान आम का सेवन भी संतुलित मात्रा में करना चाहिए. प्रेग्नेंसी के दौरान आपको दिन में एक से ज़्यादा आम नहीं खाना चाहिए.

प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी तरह पका हुआ आम खाना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इससे खाना पचाना आसान हो जाता है और आपको दिन में कम भूख लगती है. आम फाइबर का भी एक अच्छा सोर्स होता है.

अगर आप आम को स्मूदी, लस्सी, शेक या डेसर्ट के रूप में पसंद करते हैं, तो स्वीटनर और क्रीम से मिलने वाली एक्स्ट्रा शुगर और कैलोरी पर ध्यान दें. सूखे आम, चटनी, मुरब्बा और चाशनी वाले आम सभी में स्वीटनर होते हैं, इसलिए इन्हें कभी-कभार ही खाएँ.

जब आप बाज़ार से आम ख़रीदें, तो इस बात का ख़्याल रखें कि आप कौन-सा आम ख़रीद रहे हैं. केमिकल से पके हुए आम न खरीदें. जब आम का मौसम हो, तभी उन्हें खरीदें. इससे यह संभावना कम हो जाएगी कि उन्हें आर्टिफिशिअली पकाया गया है.

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में अचार खा सकते हैं?

कैसे पता लगाएं कि आम आर्टिफ़िशियल रूप से पकाए गए हैं या नेचुरली (How to tell if a mango is ripened artificially or naturally)

आमों को एक बाल्टी पानी में डाल दीजिए. अगर आम नेचुरली पके हैं तो वे डूब जाते हैं. अगर वे तैरते हैं, तो इसका मतलब है कि वे आर्टिफिशिअल रूप से पकाए गए हैं. इसके अलावा, आर्टिफिशियल रूप से पकाए गए आम से रस बहुत कम टपकेगा या रस बिल्कुल नहीं टपकेगा.

इसे भी पढ़ें :Watermelon During Pregnancy in Hindi | जानें प्रेग्नेंसी में तरबूज़ खाना कितना सुरक्षित है!

प्रो टिप (Pro Tip)

प्रेग्नेंसी के दौरान आप सीमित मात्रा में आम खा सकते हैं. ध्यान रखें, इसका अधिक सेवन आपको और आपके गर्भ में पल रहे बेबी को मुश्किल में डाल सकता है.

रेफरेंस

Papanikolaou Y, Fulgoni VL 3rd. (2021). Mango Consumption Is Associated with Improved Nutrient Intakes, Diet Quality, and Weight-Related Health Outcomes.

Tags
Mango during pregnancy in English, Mango during pregnancy in Tamil, Mango during pregnancy in Telugu

हर गर्भवती माँ की पोषण यात्रा की भरोसेमंद साथी

आम जैसे फलों के साथ-साथ सही प्रीनेटल सप्लीमेंट्स आपके और शिशु के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करते हैं.

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3701 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2005 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.